👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने हापुड़ के गोल मार्केट में अभियान चलाया और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजना के बारे में बताया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में गश्त भी की जहां उन्होंने मंचलों पर नकेल भी कसी और महिलाओं से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में वह तुरंत 112 डायल कर सकती हैं और पुलिस सहायता मांग सकती हैं।
महिलाओं के लिए शासन ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया हुआ है। योजनाओं को गिनाने के लिए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी मंगलवार को क्षेत्र में पहुंची और उन्होंने हापुड़ के गोल मार्केट में महिलाओं को योजनाओं के बारे में भी बताया।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699































