हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क से बुधवार को महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक तिरंगा यात्रा निकाली जो रेलवे पार्क से शुरू हुई. इसका समापन फ्रीगंज रोड पर स्थित देवी मंदिर पर हुआ.
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा सोमानी ने की जबकि संयोजिका सरोज माहेश्वरी रही. डॉक्टर पूनम ग्रोवर, मंजू गुप्ता, अर्चना कंसल, संतोष कंसल, विमला गाबा, अनीता, नेहा, विनय, सरला, राजकुमारी, लवी आदि उपस्थित रही. महिलाओं ने इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली जिसकी शुरुआत रेलवे पार्क से हुई और समापन रेलवे रोड पर स्थित देवी मंदिर पर हुआ.























