हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ ने गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया। समिति की कोषाध्यक्ष हेमलता के आवास पर हुई बैठक में अतिथि अलीगढ़ से आई रंजना चौधरी रही। बैठक का आयोजन आशा सोमानी द्वारा किया गया जिसका संचालन सरोज माहेश्वरी ने किया। आई हुई अतिथि ने योग आयुर्वेद आहार व्यवहार नेचुरोपैथी के बारे में जानकारी दी।
प्राण के विषय में वर्णन किया। प्राणों के प्रकार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में गायत्री ने प्रसाद का वितरण किया।
अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत




























