हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति के अंतर्गत राम नवमी का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। हापुड़ की फ्रीगंज स्थित रेलवे पार्क में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला दक्षता समिति अध्यक्ष हेमलता गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर और प्रगट भए दीन दयाला स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अनेकानेक भजन और महिला समिति अध्यक्ष आशा सोमानी ने राम के चरित्र पर प्रकाश डाला बालकांड के बारे में सरोज माहेश्वरी ने बताया दीप जलाकर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ नृत्य करते हुए बहनों ने अपनी आस्था को दर्शाया। कार्यक्रम में आभा, सरिता, प्रभा, बिना, रीमा, लता, कल्पना और डॉक्टर पूनम ग्रोवर की उपस्थिति रही।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
श्री हरमिलाप वैष्णों देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 1 अप्रैल से






























