👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का उत्सव फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क में महिला पतंजलि योग समिति एवं माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया जिसमें महिला पतंजलि की एवं माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्ष आशा सोमानी आयोजक रही। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के गीतों के साथ बहुत ही धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। बड़ी संख्या में बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पतंजलि योग समिति की पदाधिकारी एवं माहेश्वरी महिला मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। डॉ पुष्पा ने गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की शुभकामनाओं के साथ सभी का धन्यवाद किया।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























