👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने शुक्रवार को एंटी रोमियो अभियान चलाया और सड़कों पर घूम रहे शोहदों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने जरूरी जानकारी भी रजिस्टर में नोट की।
पुलिस का कहना है कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम सक्रिय है जो लगातार महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले मनचलों के विरोध अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने महिलाओं, छात्राओं को सुरक्षित माहौल प्रदान कराने की दिशा में सड़कों पर घूम रहे शोहदों पर शिकंजा कसा।























