
माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ ने किया ‘कजरी तीजोत्सव’ का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ ने कजरी तीज उत्सव का आयोजन फ्रीगंज रोड पर किया। कजरी तीज माहेश्वरी समाज का एक बड़ा त्यौहार जिसमें सभी सुहागन निर्जल व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ देकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। कजरी तीज वैसे तो 12 अगस्त की है लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान सभी काफी उत्साहित दिखी। कार्यक्रम संयोजिका समीक्षा माहेश्वरी और प्रीति महेश्वरी रही। कार्यक्रम को शालिनी, रश्मि और शीला ने अपने मनमोहक भजनों के द्वारा और सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। दीपिका तनु समीक्षा श्वेता प्रियंका दिया और खुशी सोमानी के द्वारा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। बेमिसाल जोड़ी जिसकी विनर रही गौरी शंकर टीम ममता महेश्वरी गार्गी माहेश्वरी और स्वस्ति पंक्चुअलिटी विजेता रही, मधु माहेश्वरी और रुबीना महेश्वरी कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में तंबोला गेम खिलाया गया और स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा सोमानी ने की। कार्यक्रम में अलका खटोर मधु खटौड़ सीमा तापड़िया आशा तापड़िया मंजू महेश्वरी मधुमालू वंदना महेश्वरी गायत्री महेश्वरी विदुषी मीनू महेश शीला महेश कांता महेश्वरी उपस्थिति रही।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























