हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पटेल नगर में बुधवार की देर रात महाराज बागेश्वर धाम श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज पहुंचे जिनका स्वामी रविंद्रानंद मस्तराम बाबा ने स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान का गुणगान किया।
आपको बता दें कि महाराज धीरेंद्र कृष्ण सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं जो हापुड़ के पटेल नगर में स्थित रासस्थली के पास एक भक्त के आवास पर पहुंचे जहां भगवान का स्मरण किया। इस अवसर पर भक्त नितिन चुग, राजन चुग, अनिल जी बैंक वाले, कुलदीप बांगा आदि उपस्थित रहे।




























