हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में ऊर्जा निगम की टीम ने छापामार कार्रवाई की जहां घरेलू कनेक्शन पर एक मदरसा चलता मिला। विभाग ने इसकी वीडियो ग्राफी भी कराई है। घरेलू कनेक्शन पर मदरसा चलाने के मामले में विद्युत विभाग की टीम ने उपभोक्ता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के अवर अभियंता रामबली मौर्य के अनुसार गांव निवासी वसीम ने एक घरेलू कनेक्शन का आवेदन किया था। नियमों को पूर्ण करने के पश्चात बिजली का कनेक्शन दिया गया। पिछले काफी समय से उपभोक्ता बिजली का प्रयोग कर रहा है। जब टीम ने क्षेत्र में चेकिंग की तो पता चला कि वसीम ने घर के कनेक्शन को करीब 300 मीटर पर स्थित एक मदरसे में शिफ्ट कर दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई और उपभोक्ता के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























