
मध्य प्रदेश पुलिस ने हापुड़ में सर्राफ के यहां दी दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में उस समय सनसनी मच गई जब मध्य प्रदेश पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के यहां छापा मारा। मध्य प्रदेश के नीमच क्षेत्र की पुलिस टीम एक चोर को अपने साथ लाई थी। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मजीदपुरा में सर्राफ के यहां गहने बेचे हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। हापुड़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मध्य प्रदेश के थाना नीमच पुलिस बुधवार को हापुड़ कोतवाली पहुंची और मामले से पुलिस को अवगत कराया। हापुड़ कोतवाली पुलिस और मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने मोहल्ला मजीदपुरा में सर्राफ के यहां छापा मारा और पूछताछ शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























