
मधुबन बड़ा बेचना लाभ का सौदा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मधुबन बड़ा बेचना लोगों को मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है और उनके कारोबारी मुनाफे के इस कारोबार में उतर आए है। मधुबन बड़ा कारोबारी लग्जरी लाइफ जी रहे है। आलीशान भवनों में रह रहे है और लग्जरी गाड़ी में चलते है।
खास बात तो यह है कि मधुबन बड़ा के कारोबारियों का न तो खाद्य सुरक्षा विभाग मे रजिस्ट्रेशन है और न ही जीएसटी व आयकर अदा कर रहे है। एक मधुबन बड़ा के बनाने में मुश्किल से तीस रुफए की लागत आती है। यह मधुबन बड़ा शत-प्रतिशत मुनाफे के साथ 70 रुपए पीस के हिसाब से बिक रहा है। एक व्यापारी रोजाना पांच-सात सौ मधुबन बड़ा बेच रहा है।
हापुड के रेलवे रोड पर कई स्थानों पर बिकने वाले मधुबन बड़ा की गुणवत्ता की कोई गारंटी नही है। मधुबन बड़ा को बनाने व बेचने में सिंथेटिक दही, घटिया दाल व मसालों तथा खाद्य तेलों का इस्तेमाल किया जा रहा है और उपभोक्ताओं को दिया जाने वाले पानी बीमारियों को न्यौता दे रहा है। कारोबारी हाथों में दस्ताने (गलैब्स) नहीं पहने है।
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन टीम व जीएसटी टीम को संज्ञान लेना चाहिए ताकि राजस्व में बढ़ौत्तरी हो सके।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust






























