VIDEO: छात्राओं को किया जागरूक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पुलिस राहगीरों, महिलाओं, छात्राओं आदि को जागरूक कर रही है और सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन के बारे में बता रही है। इसी क्रम में रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला हापुड़ से चौकी प्रभारी प्रतिमा त्यागी मंगलवार को जनपद हापुड़ के प्राइमरी स्कूल फतेहपुर में पहुंची और छात्राओं को शासन द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। चौकी प्रभारी प्रतिमा त्यागी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य क्या है? किस तरह अनजान लोगों से दूर रहना चाहिए और आपात की स्थिति में मदद के लिए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 108, 181, 102, 1076 पर डायल करें जिससे इमरजेंसी सेवा तुरंत पीड़ित तक पहुंच सके। इस दौरान कांस्टेबल अंकित तोमर, पुलिसकर्मी करिश्मा भी मौजूद रहे। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को बताया गया की गुड टच और बैड टच में क्या अंतर है। छात्राओं ने इस दौरान योजनाओं के बारे में अपने परिजनों को बताने का संकल्प लिया। बता दें कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस जगह-जगह जाकर छात्राओं, महिलाओं को जागरूक कर रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।








Related Posts

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में आयोजित रैली में सहभागिता के लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ.…

Read more

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज
error: Content is protected !!