हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान यातायात पुलिस राहगीरों, छात्रों, शिक्षकों, वाहन सवारों समेत सभी को जागरूक कर रही है और बता रही है कि यातायात के समय जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। इसी क्रम में यातायात उपनिरीक्षक विजेंदर पाठक, टीएसआई छविराम के साथ जनपद हापुड़ के जिंदल नगर पहुंचे और एक इंस्टीट्यूट में जाकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों आदि को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया और कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें। वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। छात्रों ने इस दौरान संकल्प लिया कि वह वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट की सचिव छवि गर्ग, डॉक्टर राकेश बडोला, डॉक्टर गौरव त्यागी, डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर शिवराज सिंह, इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।





























