हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार की भोर में हापुड़ शहर की सबसे प्राचीन व सबसे प्रथम माँ चण्डी महारानी की दूध व शक्कर की धार का आयोजन माता रानी के आदेशानुसार किया गया। हापुड़ में माँ चण्डी जी की धार सदैव हापुड शहर की उन्नति, सुख शांति, किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से बचाने व हापुड़ के किसानों को बारिश के लिये लगाई जाती है। इस पावन दूध की धारा के कार्य के दौरान विशेष तौर पर आज इस संसार मे फैल रही बीमारी कोरोना में हापुड़ प्रशासन व शासन द्वारा बनाये गए नियमों का ध्यान रखा गया। सभी ने मास्क का प्रयोग किया व उचित दूरी का पालन किया।
इस कार्य को हर वर्ष सचिन त्यागी (आहते वाले), निखिल त्यागी (जिला अध्यक्ष युवा त्यागी समाज, हापुड़, आहते वाले) दूध की धार से व मोहित त्यागी (बराही मोहल्ला) शक्कर की धार से सम्पन्न करते हैं जिसमें सभी परिवार के सदस्य मौजूद रहते हैं जिसमें निखिल त्यागी (जिला अध्यक्ष, युवा त्यागी समाज), तरुण त्यागी, अनुज त्यागी (डब्बू), राहुल त्यागी आदि उपस्थित थे।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106:

























