
नवरात्रों के प्रथम दिन से मां चंडी जी पालकी यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मा आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में मां चंडी जी पालकी शोभा 22 सितम्बर से एक अक्टूबर तक प्रतिदिन भोर में हापुड़ नगर के विभिन्न मौहल्लों का भ्रमण करेगी। समिति ने शोभा यात्रा का कलैंडर जारी कर दिया है। नवरात्रों के प्रथम दिन मां चंडी जी पालकी की शोभा यात्रा चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर मिनाक्षी रोड, अयोध्यापुरी, तगासराय, ब्रह्मनान, खारी कुंआ से होते हुए चंडी धाम पर विश्राम करेगी।
मां चंडी जी पालकी जिस भी द्वार के आगे से गुजरती है, भक्तजन फल, फूल, मिठाई, चुनरी तथा श्रृंगार सामग्री से मां चंडी के स्वरुप की पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते है।
समिति ने बताया कि एक अक्टूबर की शाम को फ्रीगंज रोड के श्री नवदुर्गा मंदिर से श्री चंडी धाम तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























