पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने दहपा पुलिया से एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया। आरोपी पिलखुवा के मौहल्ला इस्लाम नगर का असगर है। जबकि उसका साथी किशन व फरामन फरार है।
पुलिस ने बताया कि मिठाई व्यापारी धर्मेंद्र से बदमाशों से 26 अगस्त को बाइक लूटी थी और व्यापारी को घायल कर दिया था। पुलिस ने असगर से लूटी गई बाइक बरामद की है।
























