हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 18 माह में धन दोगुना मिलने के झांसे में आकर एक महिला ने एक फाइनैंस कम्पनी में करीब तीन लाख रूपए का निवेश कर दिया, जब महिला के मांगने पर रूपये वापिस नहीं मिले तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। न्यायालय के आदेश पर जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपी दम्पत्ति के विरूध्द रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सलारपुर की रचना ने गांव नानई के मनसाराम व उसकी पत्नी पिंकी के कहने पर एक फाइनैंस कम्पनी में तीन लाख रूपए का निवेश किया था और कहा था कि 18 माह में पैसे दोगुने हो जाएंगे। पैसे मांगने पर रचना को पैसे वापिस नहीं मिले तो उसे धोखा धड़ी का अहसास हुआ। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























