हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 10 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में हापुड़ के एक बिल्डर को मुंह की खानी पड़ी है। करीब दस लाख रुपए से भी अधिक की धनराशि वह विज्ञापनों, उपहारों बांटने आदि पर खर्च कर चुका है।
समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन करने वाले शिवपाल यादव के नजदीक होने का हापुड़ का एक बिल्डर दावा करता रहा और बिल्डर ने स्वयं को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी घोषित कर दिया।
बिल्डर स्वयं को गढ़मुक्तेश्वर से प्रसपा का भावी प्रत्याशी होने का समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करा रहा। ये विज्ञापन भी लम्बे-चौड़े होते थे। इसके अतिरिक्त नेताओं के साथ यात्राओं व उपहार पर भी खर्च किया। प्रसपा व सपा का विलय होने के बाद बिल्डर को उम्मीद थी कि उसे ही गठबंधन का प्रत्याशी बनाया जाएगा, परंतु बिल्डर की उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया जब सपा हाईकमान ने केवल प्रसपा के मुखिया शिवपाल यादव को ही जसवंत नगर से चुनाव मैदान में उतारा। बिल्डर ने दस लाख रुपए से अधिक गवां दिए है।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965






























