हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में आई आंधी के कारण ऊर्जा निगम को करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आंधी के कारण जगह-जगह खड़े विद्युत पोल गिर गए जिससे यह नुकसान करीब दस लाख तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि हापुड़ डिवीजन प्रथम में 70 से अधिक के विद्युत खंभे टूट गए हैं। एक्सएन मनोज कुमार के अनुसार उपखंड अधिकारी प्रथम क्षेत्र में सात, बाबूगढ़ में 34, उपखंड अधिकारी द्वितीय में 18 से अधिक के विद्युत खंभे टूटे हैं जिसकी वजह से उन से गुजर रहे तार भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने टूटे हुए खंभों को बदला। हालांकि इस दौरान 30 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों व गलियों में बिजली के खंभे टूटने की वजह से लोगों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम को आंधी के दौरान करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























