केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान, चार दमकलकर्मी भी झुलसे










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव गोएना के पास एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया और चार दमकलकर्मी भी केमिकल रिएक्शन के चलते झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के बाद चारों दमकल कर्मियों को घर भेज दिया गया।
आपको बता दें कि हापुड़ की मोदीनगर रोड पर गांव गोएना के पास पवन कुमार की शिव एंड पॉलीमर केमिकल फैक्ट्री है जहां गम पाउडर बनाने का काम किया जाता है। यहां कई प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल होता है। गुरुवार की तड़के करीब 2:30 शार्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। बढ़ती आग के कारण दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया जिन्होंने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान केमिकल रिएक्शन के चलते एफएसओ नरेश मलिक, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, फायरमैन उस्मान और चंद्रपाल झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों को उपचार के बाद वापस घर भेज दिया।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने वाले एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोमवार को सम्मानित किया। 38…

Read more

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में 14…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

पीएम मोदी की रैली में भाग लेने वाले कैडेट्स को डीएम ने किया सम्मानित

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

किशोरी का अपहरण करने के मामले में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान
error: Content is protected !!