हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा रविवार, 3 जुलाई की सुबह धूमधाम से निकलेगी। कोरोना काल के गत 2 वर्ष के बाद यात्रा निकलने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की सम्भावना है। पुलिस ने भक्तजनों की सुरक्षा के व्यापक व कड़े प्रबंध किए है।
भगवान श्री जगन्नात जी, श्री बलदेव जी तथा बहन सुभद्रा जी के विग्रह हापुड़ के पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से रथ में सवार होंगे। भगवान के रथ को विशेष रुप से फूलों से सजाया गया है। इस दिव्य रथ को श्रद्धालु रस्सी से खींच कर विश्राम स्थल तक ले जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिव्य रथ को अपने हाथों से खींचते है, वह जन्म मृत्यु के भव बंधन से छूट जाते है। भव्य रथ यात्रा में अनेक संकीर्तन मंडलियां भजन, संकीर्तन के माध्यम से भक्ति रस की धारा प्रवाहित करेंगी। रथ यात्रा के दिन श्री चंडी मंदिर धर्मशाला में महाभोग प्रसाद का आयोजन किया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























