हापुड़, सीमन/अशोक, अमित (ehapournews.com) : वृंदावन के संत प्रवर श्री लक्ष्मी नारायण महाराज शास्त्री ने रविवार को श्रीमदभागवत कथा के समापन पर हापुड़ वासियों को वृंदावन आने का न्यौता दिया और कहा कि वृंदावन में आकर श्री बांके बिहारी के दर्शन करे। श्री बांके बिहारी सभी भक्तों के कष्टों को दूर करते है और सभी पर कृपा की वर्षा करते है।
संत प्रवर ने बच्चों में पनप रही मोबाइल के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल का आविष्कार ज्ञान वर्धन व दो लोगों के मध्य की दूरी घटाने के लिए हुआ, परंतु उसके दुरुपयोग अपराध बढ़े है। अभिभावक बच्चों पर नजर अवश्य रखें।
हापुड़ के शाहशोर में आयोजित श्री मदभागवत कथा महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने रविवार को व्यास गद्दी के समक्ष प्रभु की आरती की। कथा महोत्सव के समापन पर कथा स्थलर पर हवन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाल पर विश्व कल्याण की कामना की।






















