
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई 64 लाख की लूट के मामले में अधिकारियों की बैठक का दौर जारी है। व्यापारी राकेश सिंह के साथ हुई इस लूट से अधिकारियों की नींद भी उड़ी हुई है। सोमवार को एडीजी भानु भास्कर जनपद हापुड़ के पिलखुवा पहुंचे जहां पिलखुवा नगर पालिका परिषद के परिसर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में एडीजी ने संबंधित को शीघ्र से शीघ्र लूट का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
मीडिया से बात करते हुए एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि सभी फ्रंट्स पर काम चल रहा है। गठित टीमों की संख्या भी बढ़ाकर 10 कर दी गई है। विश्वास है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।
इस बैठक में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।























