हापुड़, सीमन/अमित कुमार, अशोक (ehapurnews.com): महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए बाबूगढ़ में पिंक शौचालयों का निर्माण किया गया। लेकिन यह शौचालय धूल फांक रहे हैं जिसपर किसी का कोई ध्यान नहीं है। हालांकि कागजों में शौचायल की साफ-सफाई जरुर हो रही होगी जिससे सुविधाओं के नाम पर पैसे की बर्बादी की जा रही है। बता दें कि इस पिंक शौचायल का निर्माण नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा किया गया था। लोगों का आरोप है कि जब से इसका निर्माण हुआ है तभी से यहां के हालात खराब है। हमेशा ताला लगा रहता है और बाहर कंटीली झाड़ियों ने इसे घेरा हुआ है।
वॉर्ड नंबर एक में बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने पिंक शौचालय पर लटके इस ताले से महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नगर पंचायत इस ओर ध्यान दें जिससे महिलाओं को असुविधा न हो।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958
























