👁 1 views Views
सुनार के प्रतिष्ठान पर लटका ताला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली पुलिस द्वारा चोरी के जेवरात खरीदने वाले हापुड़ के सुनार की मंगलवार को दुकान बंद रही है। सोमवार को दिल्ली पुलिस एक बदमाश लेकर हापुड़ के सर्राफा बाजार पहुंची और बदमाश के इशारे पर एक सुनार को उठा लिया। सुनार के पकड़े जाते ही बिचोली सक्रिय हो उठे और समझौते का प्रयास किया, परंतु दिल्ली पुलिस आरोपी सुनार को अपने साथ ले गई। सुनार के घर वापस न लौटने पर मंगलवार को व्यापारी का प्रतिष्ठान बंद रहा। सुनार पर चोरी के जेवर खरीदने का आरोप है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर




















