LIVE VIDEO: विद्युत पोल के गिरते हुए का लाइव वीडियो आया सामने, मकान में दौड़ा करंट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेवती कुंज में मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे के आसपास बिजली के दो खंभे अचानक गिर गए जिसका लाइव सीसीटीवी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बिजली के खंभे गिरे तो अचानक मकानों में करंट दौड़ गया, जबरदस्त धमाका हुआ। मजबूरन लोग घरों में कैद हो गए और उनका दिल दहल गया। मकान में लगी ग्रिल में करंट उतरने से लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस लाइव वीडियो से ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रेवती कुंज में बिजली के खंभे एक ओर झुकते जा रहे थे लेकिन ऊर्जा निगम के कर्मचारी और अधिकारियों ने लापरवाही की तस्वीर दिखाते हुए समय पर खम्भों को नहीं बदला जो खंभा हाल ही में लगाया गया था वह भी टेढ़ा हो चुका है। मंगलवार की रात जब दो खंभे गिरे तो करीब चार खंभे भी प्रभावित हो गए जो कि एक ओर झुक गए। ऐसे में बुधवार की सुबह तक बिजली का एक और खंभा गिर गया। लोग ने इस दौरान बिजली विभाग को जमकर कोसा।

रेवती कुंज में बुधवार की रात बिजली के दो खंभे अचानक गिर पड़े। यह मार्ग मुख्य मार्ग में से एक है जिसका शिवपुरी, स्वर्गाश्रम रोड, पटेल नगर, रेलवे रोड आदि मार्गों पर आने-जाने के लिए इस्तेमाल होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से ऊर्जा निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींच रहे थे कि क्षेत्र में लगे खंभे टेढ़े हो चुके हैं जिन्हें बदला जाए लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुए इन खम्भों को समय पर नहीं बदला जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। जैसे ही खंभा सामने मौजूद मकान व रास्ते पर गिरा तो तेज धमाके हुए। पहले तो लोगों को लगा की आतिशबाजी छूट रही है। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई तो वह समझ गए मकान में करंट उतर आया है। इस दौरान लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गए। कुछ देर बाद इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई तो लोग बाहर आए और बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। 12 घंटे बीतने के बावजूद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं होने से ऊर्जा निगम के कर्मचारी व अधिकारी सवालों के कटघरे में खड़े हैं। लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ विभाग को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आप ही सोचिए कि सीसीटीवी यह बताने के लिए काफी है कि हादसा कितना बड़ा हो सकता था। किसी की जान भी जा सकती थी। राहगीर करंट की चपेट में आ सकता था। यदि ऊर्जा निगम के कर्मचारी व अधिकारी समय पर काम करते शिकायत का निस्तारण करते तो शायद यह हादसा न होता।

ओमेगा ई-रिक्शा की बुकिंग पर पाएं एक चांदी का सिक्का बिल्कुल फ्री : 7906867483








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!