👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अस्थि विसर्जन करने आए एक ही परिवार के चार सदस्य गंगा में डूब गए जिन्हें गोताखोरों ने बचाया. बता दें कि तीर्थ नगरी बृजघाट में गंगा स्नान के दौरान गहरे जल में एक ही परिवार के चार सदस्य डूब गए. गंगा किनारे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर गोताखोरों ने सभी युवकों को सकुशल बचा लिया.
बताया जा रहा है कि तीर्थ नगरी ब्रजघाट पर मंडावली से आया परिवार अस्थि विसर्जन करने के दौरान चार सदस्य डूबने लगे. मौके पर मौजूद गोताखोरों की सतर्कता से सभी को बचा लिया गया.





























