हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने एक बार फिर नाले में गिरी गाय को बाहर निकालकर लोगों के लिए उदाहरण पेश किया है। विक्की शर्मा का कहना हैं कि फोन पर गौशाला के प्रधान मनोज ने बताया कि रेलवे रोड स्थित विष्णु प्लाजा के बाहर खुले नाले में एक गाय गिर गई है. जानकारी मिलने पर विक्की शर्मा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पहले स्वयं गाय को निकालने की कोशिश की। जब सारी कोशिश विफल रही तो उन्होने मनदीप शर्मा जेसीबी वालों से संपर्क किया। मंदीप शर्मा जेसीबी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और नाले में गिरी गाय को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया.
विक्की शर्मा नाले में कूद गए और गाय को रस्सी से बांधकर जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। शहर में विक्की शर्मा की प्रशंसा हो रही है. आपको बता दें कि विक्की शर्मा इससे पहले भी कई बार नाले में फंसे गौवंश को बाहर निकाल चुके हैं।























