
LIVE RESCUE: नाले में गिरे गोवंश को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर भगवतीगंज के पास एक गाय नाले में जा गिरी। मामले की जानकारी मिलने पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से गोवंश को नाले से बाहर निकाला। इस दौरान कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
मामला मंगलवार का है जब एक गोवंश भोजन की तलाश में नाले के पास पहुंचा जो नाले में जा गिरा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। सूचना मिलने पर ऋतिक त्यागी भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने अन्य साथियों, राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन व रस्सों की सहायता से गाय को बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||
























