
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु वाटिका मोदीनगर मार्ग हापुड़ मे प्री-नर्सरी से यू.के.जी. तक के लगभग 130 बच्चों को कपूरपुर स्थित सपनावत स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर ले जाया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ माता के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस यात्रा में शिशु वाटिका प्रमुख रितिका कंसल सहित सभी आचार्या पायल, अंजू, विनीता, सुधा, निशा आदि सभी आचार्या बहनों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर दर्शन के बाद सभी बच्चों ने मिलकर भोजन किया। यह भ्रमण बच्चों के लिए आनंददायक और ज्ञानवर्धक रहा।






















