जनपद के टाप टेन नशे के सौदागरों की सूची तैयार, सम्पत्ति होगी चिन्हित










जनपद के टाप टेन नशे के सौदागरों की सूची तैयार, सम्पत्ति होगी चिन्हित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड कलेक्ट्रेट के सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने नारकोटिस टास्क फोर्स के साथ बैठक की और कहा कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं।l उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के बड़ी मात्रा की बरामदगी के मुकदमो में अदालत के समक्ष विशेष पैरवी की जाए l जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया जाए और मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंसीनरेटर की मदद से इनको नष्ट कराएं l जनपद में होने वाले रेव पार्टी, हुक्का बार और स्कूल कॉलेज के पास खाने पीने का सामान बेच रहे दुकानदारों पर विशेष ध्यान दिया जाए कि यह कोई मादक पदार्थ तो नहीं बैच रहे l मादक पदार्थ पाए जाने पर प्रभावित कार्यवाही अमल में लाएं नशा उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान चलने हेतु नोडल विभाग समाज कल्याण से समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं और जिला विद्यालय निरीक्षक सभी स्कूल कॉलेज में नशे के विरुद्ध वाले होर्डिंग बैनर व पोस्ट लगवाएं तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेडिकल कॉलेज में नशे के विरुद्ध शीर्षक पर कार्यशाला आयोजित कराएं l उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाता रहे ।अपर पुलिस अधीक्षक ने भी बताया कि जनपद में इस अभियान को लेकर 92 वादों को चिन्हित किया है और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पर 10 मुकदमे भी किए गए हैं उन्होंने कहा कि जनपद में मादक पदार्थ के अवैध व्यापार में लिप्त टॉप 10 अभियुक्त की सूची तैयार करते हुए उनके गतिविधियों की भौतिक निगरानी की जाए तथा उनके व उनके संबंधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए l
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह औषधि निरीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!