अतरपुरा व स्वर्ग आश्रम रोड पर समय से पहले बेची जा रही शराब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चोरी छुपे शराब बेचने के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। उसका कहना है कि चोरी-छिपे नियमों को दरकिनार कर शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। दरअसल हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड तथा अतरपुरा चौपला पर स्थित शराब के ठेकों से जुड़ा वीडियो सामने आया है जिसमें चोर खिड़की से शराब बेची जा रही है। ऐसे में समय से पहले शराब बेचने वाले सेल्समैन ग्राहकों से अधिक कीमत वसूलते हैं। इस तरह शराब बेचना नियमों के विरुद्ध है। वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया और उसने मामले में जांच की बात कही है।
अतरपुरा चौपला, स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित शराब के ठेकों की इस वीडियो को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दुकानदारों को किसी का खौँफ नहीं है। अब देखना यह होगा कि विभाग किस तरह इन पर कार्रवाई करेगा।


























