👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर की अगुवाई में शुक्रवार को राजेंद्र नगर पार्क में योग शिविर लगाया गया। योग शिविर में लायंस बंधुओं व लापनेड ने भाग लिया। योगाचार्य ललित कुमार ने योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। लायंस क्बल हापुड़ ग्रेटर के अध्यक्ष अनुज गोयल ने कहा कि स्वस्थ रहना है तो योग जरुरी है। योग स ही रोगों को दूर भगाया जा सकता है। लायंस बंधुओं ने योगाचार्य ललिक कुमार को स्मृति चिन्ह व पटका देकर सम्मानित किया।




























