👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : डाक्टर्स डे पर लायंस क्लब हापुड़ गौरव ने नगर के डाक्टर्स व सीए को सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष सिमरन गोयल ने बताया कि हापुड़ के चिकित्सक डा. दिनेश खत्री, डा. समरेंद्र राय, डा. अशरफ अली चौहान, डा. सीमा सिंह, डा. फिरोज खान, डा.पालकी नारंग तथा सीए अंशुल अग्रवाल व सीए अवंतिका अग्रवाल को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सिमरन गोयल, सचिव पारुल जिंदल, कोषाध्यक्ष आराधना वाजपेयी, डा. सीमा सिंह, अनीता गुप्ता, शिल्पा त्यागी, ललित गोयल, प्रमोद जिंदल आदि उपस्थित थे।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE






























