👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ सनराइज़ ने आज 74 वेँ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया एवं एक भावभीनी श्रद्धांजली देश के उन वीर बहादुर जवानों के लिए भी की जिन्होंने आज़ादी दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी और इस भारत माता के परम वैभव को सदा-सदा के लिए बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दिया।

इस दौरान क्लब द्वारा कोविड 19 में समाज के अंदर अनेक सेवा कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सौरभ मित्तल, सचिव प्रियांशु गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील छाबड़ा, श्वेतांक आर्य, मुदित बंसल, अर्जुन गोयल आदि उपस्थित रहे।






























