
लायंस क्लब हापुड़ स्टार ने किया तहरी वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ स्टार ने तहरी का वितरण किया। इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लगभग 1,000 जरूरतमंद व्यक्तियों को गरम तहरी वितरित की गई, जिसका सभी ने अत्यंत आनंद एवं संतोष के साथ लाभ उठाया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अंकुर बंसल, क्लब सचिव लायन विशाल मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष लायन सचिन गुप्ता, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन राजीव गर्ग तथा जोन चेयरपर्सन लायन तुषार गोयल , लायन दीपक मित्तल, लायन शुभम गोयल, लायन शुभम मित्तल, लायन आकाश सिंघल, लायन जुगनू गोयल, लायन मोहित शर्मा, लायन हिमांशु अग्रवाल सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























