👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार की रात आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली और समाजसेवा का संकल्प लिया।क्लब के अध्यक्ष अनुज गोयल,सचिव अनुज मित्तल तथा कोषाध्यक्ष सतीश बंसल ने अपनी नयी टीम के साथ शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गौरव गर्ग ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए आव्हान किया कि लोग सामाजिक कार्यों में यथा सम्भव सहयोग करें।नवनिर्वाचित सचिव अनुज मित्तल ने क्लब के आगामी सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में अजय अग्रवाल मुर्गी, लवलीन गुप्ता, विजय वर्मा, ब्रजमोहन वकील,मुदित बंसल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



















