
लायनेड चेतना गुप्ता तीज क्वीन चयनित
हापुड सीमन (ehapurnews.com):लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के तत्वावधान में तीज पर्व धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह में महिलाओं व बच्चों ने देश भक्ति से भरपूर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।तीज क्वीन की प्रतियोगिता में लायनेड चेतना गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया।
इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया।
मंच संयोजिका लायनेड मीनाक्षी सिंघल व लायनेड रंजना जैन रही।
समारोह मे हापुड़ ग्रेटर में दो नये सदस्यों लायन अंकुर कंसल एवं लायन ऋषि जिंदल का भी स्वागत किया गया।उन्हें क्लब के लेपल पिन एवं पटका और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























