
धौलाना में लिंक मार्गों का आठ करोड़ की लागत से होगा निर्माण, भेजा प्रस्ताव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में लोक निर्माण विभाग 8 लिंक मार्गो का करीब 4 करोड़ की लागत से निर्माण कराएगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। लिंक मार्ग बनने से हजारों वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी।
विभाग की ओर से ग्राम नंगौला में हैदरनगर पुल से विज्जन वाले बाग तक, करनपुर जट्ट मार्ग के किमी-1 से शमशान घाट होते हुए बाबा हरस्वरुप की समाधि तक, एनएच-09 सबली से रामपुर मार्ग, नंगला उदयरामपुर से यूपीएसआईडीसी, पिलखुवा-धौलाना मार्ग से पिथनपुरा शेष भाग पर मिसिंग लिंक, रिलायंस मार्ग सेजादोपुर, बीघेपुर से लक्ष्मणगढ़ी और रघुनाथपुर से कांवी संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
लंबे समय से ग्रामीण लिंक मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे हैं। अभी मार्गों में जगह-जगह गड्ढे हैं, इस कारण वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी आ रही है। शिकायतों के बाद विधायक धर्मेश तोमर ने विभाग को मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव दिए हैं।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























