👁 0 views Views
लाइनेस ने कन्या की शादी में मदद की
हापुड सीमन (ehapurnews.com): आल इंडिया गोल्डन लाइनेस क्लब हापुड़ विराट के सदस्याओं ने गुरुवार को कलेक्टर गंज स्थित हनुमान मन्दिर में आपसी सहयोग से एक गरीब कन्या विवाह के लिए जरूरी सामान दिया। जिसमें एक सेफ,एक डिनर सैट, एक कूकर, एक मांग टीका,नेकलेस,दो ईयररिंग, लेडिज पर्स,5 थाल,एक परात, 6 कप स्टील, डबल बेड कम्बल,शाल,5 साड़ी, 7 जोड़े, कार्डिगन,जैकेट, 3 बैडशीट, गर्म चादर और गिफ्ट आइटम भेंट स्वरूप देकर उसके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। ममता शर्मा, दीपाली कंसल,लिली आहूजा, कुसुम गोयल,निशा अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, शिखा,नीतू गर्ग,मंजू गर्ग, किरन गोस्वामी, पुष्पा गर्ग, आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314





























