
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में शनिवार की सुबह 14 वर्षीय आतिफ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आतिफ अपने घर के बाहर बारिश में नहा रहा था जो कक्षा छठी में पढ़ता था। मौसम में अचानक हुए बदलाव और बिजली चमकने के दौरान आकाशीय बिजली सीधे आतिफ पर गिरी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पीएम कराए बिना मृतक का दफीना कर दिया।मामला शनिवार की सुबह का है जब जुल्फिकार का बेटा आतिफ जो शनिवार की सुबह घर के बाहर नहा रहा था। तभी बिजली गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। बारिश में नहाने के दौरान किशोर की मौत होने से परिवार में मातम पसरा है।























