हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन की तस्वीर जल्द ही आपको बदली हुई नजर आएगी। अमृत योजना के तहत हापुड़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा जहां कार पार्किंग, लिफ्ट आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही नए शेड, टिकट घर के निर्माण के साथ प्लेटफार्म की भी मरम्मत होगी।
बता दें कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट लगाई जाएगी और 12 मीटर चौड़े रेलवे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। जिस स्थान पर टिकट घर बना हुआ है वहां कार पार्किंग बनाई जाएगी जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। प्लेटफार्म की भी मरम्मत कराई जाएगी। यात्रियों के बैठने के लिए टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए और भी बहुत कुछ किया जाएगा जिसके लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव मंडल को भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने से कार्य प्रारंभ होगा जिसे अगले वर्ष फरवरी तक समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347

































