👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों से हर कोई परेशान है। गांधी गंज सेवा समिति हापुड़ ने नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के नाम एक पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। पत्र के अनुसार गांधी गंज समेत शहर के कई इलाको में हालत ऐसे हो गए हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यह आवारा कुत्ते कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं। इन आवर कुत्तों से इतनी दहशत है कि लोग अब अपने बच्चों को घरों से बाहर अकेला नहीं निकलने देते। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इन आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए।

झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509





























