हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने शिक्षक दिवस पर एलएन पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
आयुक्त ने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा और लगन के साथ छात्र-छात्राओं को शिक्षा दें। शिक्षित समाज ही उन्नति करता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना आदि उपस्थित थे।
























