किसानों के जाल में फंसा तेंदुआ जाल फाड़कर भाग निकला












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जंगली शूकर को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। तेंदुए को जाल में फंसा देख ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को मामले की जानकारी दी। आधे घंटे तक तेंदुआ जाल से निकलने की मशक्कत करता रहा जिसे फाड़कर वह भाग निकला लेकिन समय पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और तेंदुआ भागने में कामयाब रहा जिससे ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बन गई और वह अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ गौतम बुद्धनगर जनपद की ओर भागा है।
मामला मंगलवार का है जब जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला काशी के जंगलों में किसानों ने अपनी फसल को बचाने के लिए जगह-जगह जंगली शूकर को पकड़ने के लिए जाल लगाए हुए हैं जिनमें तेंदुआ फंस गया जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत जाल की ओर दौड़े और तस्वीर देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने देखा कि तेंदुआ जाल से निकलने की कोशिश कर रहा है जिसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग और पुलिस को मामले से अवगत कराया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ भागने में कामयाब रहा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली जबकि पुलिस का कहना है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तेंदुआ भाग चुका था। फिलहाल ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103









Related Posts

सहपाठी के एकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने पर गया जेल

🔊 Listen to this सहपाठी के एकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने पर गया जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये…

Read more

पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

🔊 Listen to this पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सहपाठी के एकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने पर गया जेल

सहपाठी के एकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने पर गया जेल

पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

पिलखुवा: मोहल्ला खटीकान के लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

ब्राह्मण समाज ने चंद्रशेखर आजाद को याद किया

जीएस विश्वविद्यालय में जीसीपी गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशालाएं आयोजित

जीएस विश्वविद्यालय में जीसीपी गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशालाएं आयोजित

भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) का विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) का विस्तार

भाकियू सेवक ने आशुतोष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया

भाकियू सेवक ने आशुतोष शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया
error: Content is protected !!