
जीएस विश्वविद्यालय में जीसीपी गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशालाएं आयोजित
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com/): पिलखुवा पबला रोड़ स्थित जी0एस0 विश्वविद्यालय में जी0सी0पी0 गुड़ क्लीनिकल प्रेक्टिसद्ध पर कार्यशालाए आयोजित की गयी। इस कार्यशालाओं का मुख्य उददेश्य शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को नैदानिक अनुसंधान के नैतिक और वैज्ञानिक मानकों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 मोनिका शर्मा डॉ0 सुरभी गुप्ता डॉ0 कुलदीप गोगिया संकायाध्यक्ष डॉ0 प्रदीप गर्ग एवं डॉ0 ज्योत्सना शर्मा डॉ0 शिप्रा कौशिक डॉ0 रजनी रॉय औषध विज्ञान विभाग ने दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात् सबसे पहले विभाग प्रमुख डॉ0 ज्योत्सना शर्मा ने वहॉ मौजूद सभी पी0जी0 छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को जी0सी0पी0 की महत्वपूर्ण के बारे में अवगत कराया।
हडडी रोग विभाग प्रमुख डॉ0 कुलदीप गोगिया ने हमारी भूमिका और जिम्मेदारियों को बारे में अवगत कराया। प्राध्यापक डॉ0 शिप्रा कौशिक औषध विज्ञान विभाग ने नेशनल एथिकल गाइडलांइस के बारे में अवगत कराया। डॉ0 सुराभि गुप्ता औषध विभाग प्रमुख सुभारती मेडिकल कॉलिज ने एन0डी0सी0टी0 नियम 2019 की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। डॉ0 रजनी कुमारी रॉय सहायक प्राध्यापक औषध विभाग ने सूचित सहमति एवं गोपनीयता पर पी0जी0 छात्रों को अवगत कराया।
डॉ0 अपूर्वा गुप्ताए डॉ0 श्रेष्ठाए मुस्कान वैद्य ने सुचारू रूप से कार्यक्रम के आयोजन में अपना योगदान दिया। उसके उपरान्त माननीय संकायाध्यक्ष डॉ0 प्रदीप कुमार गर्ग ने भारी वक्ताओं और आयोजन समिति को उनके शानदार कार्य के लिए स्मृति चिन्हों से पुरूस्कृत किया। अन्त में औषध विभग प्रमुख डॉ0 ज्योत्सना शर्मा ने सभी को धन्यवाद प्रस्ताव दिया।


ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

























