👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर इलाके में तेंदुए की वजह से दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए ने गांव इनायतपुर में ग्रामीण संजय के घर में एक बकरी पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर मौजूद थे जिन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और लाठी डंडे लेकर जंगल की ओर चल दिए लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जानकारी मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने टीम भेजकर तेंदुए को तलाश शुरू कर दी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























