हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव ढहाना में शनिवार को एक निर्माणधीन मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही की मौके पर कोई मजदूर या परिजन मौजूद नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मकान मालिक को मामले से अवगत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव ढहाना में रामवीर सिंह के मकान का निर्माण हो रहा है। रामवीर सिंह फिलहाल गाजियाबाद में रह रहे हैं जिनके मकान के निर्माण के लिए 15 दिन पहले लेंटर डाला गया था। लेंटर खोलने के बाद शनिवार को अचानक भरभरा कर नीचे आ गिरा। उस दौरान कोई मजदूर या अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे वरना यह हादसा और बड़ा हो सकता था। लेंटर गिरने के दौरान ग्रामीणों ने गाजियाबाद निवासी रामवीर सिंह को मामले से अवगत कराया।




























