
जनपद हापुड़ निवासी लेखपाल मेरठ में रिश्वत लेते गिरफ्तार, भागने का किया प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी लेखपाल मुकम्मिल पुत्र मुजम्मिल को एंटी करप्शन की टीम ने मेरठ के मवाना में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच है। लेखपाल के साथ-साथ उसका निजी सहयोगी भी एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। इस दौरान लेखपाल ने भागने का प्रयास किया लेकिन एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी रिश्वतखोर लेखपाल पैमाइश के बदले 50 हजार मांग रहा था।
मवाना तहसील के चकबंदी विभाग से राजस्व विभाग में मर्ज हुए लेखपाल मुकम्मल पिछले तीन महीने से मेरठ के मवाना के गांव जलालपुर जोरा पर तैनात था। गांव के वीरपाल और मनोज के 10-10 बीघे कृषि के पट्टे हैं। करीब दो महीने पहले लेखपाल मुकम्मिल द्वारा पैमाइश कर दोनों किसानों की दस बीघा जमीन पड़ोसी गांव मिर्जापुर निवासी विनोद व अन्नु को देदी। मामले की शिकायत तत्कालीन एसडीएम और डीएम से की। लेखपाल दोबारा पैमाइश के बदले 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत एंटी करप्शन विभाग मेरठ से की गई।
बुधवार को एंटी करप्शन की सीओ अर्चना सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर कैलाश, दरोगा केपी सिंह, राहुल समेत 20 लोगों की टीम सुबह तहसील पहुंची और रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। दोपहर 1:45 बजे पीड़ित किसान मनोज ने 10 हजार रुपए चकबंदी दफ्तर में लेखपाल मुकम्मिल को दिए लेकिन उसने शक दिखाते हुए रकम अपने सहयोगिक गौरव उर्फ गोल्डी पुत्र अमर वीर निवासी गांव बढ़ला थाना परीक्षितगढ़ मेरठ को दिला दी। शौचालय में रुपए गिनने गया तो टीम ने घेरीबंदी कर लेखपाल व सहयोगी को दबोच लिया। टीम दोनों को मवाना कोतवाली लाई और मुकदमा दर्ज कराया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























