👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर में लेखपाल आलोक कुमार पर ग्रामीणों से अभद्रता का आरोप लगा है. सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है.
मंगलवार को गांव पीरनगर निवासी आरिफ की मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने आरिफ का शव दफनाने के लिए लेखपाल आलोक कुमार को सूचित किया. गांव के कब्रिस्तान को गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अधिग्रहित किया जा चुका है. भूमि अधिग्रहण के बाद ग्रामीणों ने लेखपाल से आरिफ के शव को दफनाने की प्रक्रिया कराने की मांग की थी जिसके बाद लेखपाल ने लोगों से अभद्रता की. मामला संज्ञान में आने पर तहसीलदार विवेक भदौरिया ने लेखपाल आलोक कुमार को सस्पेंड कर दिया.
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050





























